Child Revives Unconscious Mother Kanpur Roadside: यह घटना केवल एक बच्चे की बेबसी नहीं, बल्कि हमारे समाज के नैतिक पतन की कहानी है एक छोटा बच्चा, जो शायद भूख और प्यास का मतलब भी नहीं जानता, वह अपनी मां को बचाने के लिए जो कुछ उसके पास था पानी और बिस्कुट, उसे दे रहा था उसके नंगे पैर उसकी गरीबी और लाचारी की गवाही दे रहे थे, वहां मौजूद दर्जनों लोग केवल 'कंटेंट' बनाने में जुटे थे किसी ने भी यह जरूरी नहीं समझा कि महिला को अस्पताल पहुंचाया जाए या बच्चे को ढांढस बंधाया जाए, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और बच्चा अब बाल कल्याण समिति की निगरानी में है, क्या हम एक ऐसे समाज में जी रहे हैं जहाँ किसी की जान बचाने से ज्यादा जरूरी उसका वीडियो बनाना है? यह 'सोशल मीडिया' की सनक का सबसे डरावना रूप है.