Alvida Jummah Jama Masjid Viral Video: रमजान के पाक महीने का आखिरी जुमा (Alvida Jummah) जयपुर के जोहरी बाजार के लिए एक ऐतिहासिक पल बन गया, जब लाखों की भीड़ ने वहां की जामा मस्जिद पर अपने जुम्मा की नमाज अदा की, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया, जिसके बाद देखते ही देखते वीडियो पर व्यूज की बौछार हो गई, भीड़ का आलम यह था कि मस्जिद में जगह खत्म हो जाने के बाद नमाजी सड़कों पर अपनी नमाज अदा करने लगे, यहां तक की मस्जिद की मीनारों पर भी लोग जाकर खुदा की इबादत में सिर झुकाए खड़े हो गए. इतनी गर्मी होने के बावजूद किसी एक शख्स के भी जज्बे में कमी नहीं आई, नमाज के खत्म हो जाने के बाद सभी ने जब एक साथ हाथ उठाकर खुदा से चैन और सुख शांति की दुआ की, तो हर तरफ का माहौल एकदम रूहानी हो गया, इतना ही नहीं पुलिस वालों ने खड़े होकर अपनी निगरानी में लोगों को सुकून से नमाज पढ़ने में मदद की, जिसे देख लोगों की आंखें भर आईं, और सोशल मीडिया पर लोग पुलिस कर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.