Kuldeep Yadav Marriage Varmala Video: स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वंशिका चड्ढा (Vanshika Chadha) की शादी एक बेहद शानदार और प्राइवेट तरीके से हुई, इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब वरमाला की रस्म के बाद दोनों ने एक साथ एंट्री की, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बैकग्राउंड में बजते रोमांटिक संगीत और उन गुब्बारों के बीच कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे का हाथ थामे शाही अंदाज में आगे बढे, वंशिका चड्ढा अपने लाल जोड़े में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं, वहीं कुलदीप यादव ने अपनी शेरवानी और साफे के साथ सबका ध्यान खींचा, सोशल मीडिया पर इस 'पॉवर कपल' को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं, फैंस उनके इस ड्रीमी वेडिंग वीडियो और खासकर उस जादुई एंट्री को बार-बार देख रहे हैं, जिसने इस शादी को यादगार बना दिया है.