Baba Bageshwar Sweet Shop Comedy: बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Krishna Shastri) का एक बेहद मजाकिया और अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, छतरपुर में आधी रात को बाबा अचानक एक मिठाई की दुकान पर जा पहुंचे, फिर क्या था? बाबा ने सारा ताम-झाम किनारे रखा और असली दुकानदार बन गए, उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगानी शुरू कर दी— "ले लो बर्फी, ले लो पेड़ा, ले लो लड्डू... अपने मन के भाव की मिठाई ले लो" बाबा का यह 'पुराना बिजनेस' वाला अंदाज और उनकी कॉमेडी देखकर वहां मौजूद लोग लोट-पोट हो गए, लोग मजे लेकर कह रहे हैं कि बाबा ने तो कागज-पत्तर छोड़कर अब दुकान ही संभाल ली है क्या?