Criminal Afsar Khan Killed By Police: अफसर खान की कहानी अपराध और सनक की एक लंबी दास्तान है, पहले उसने अपनी मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने सगे मामा की हत्या की और जेल गया, रिहाई के बाद उसने अपनी मचेरी बहन साइमा से जबरन निकाह किया, लेकिन आर्थिक तंगी और अफसर के हिंसक व्यवहार के कारण घर में हमेशा कलह बनी रही, विवाद सुलझाने के लिए जब बरेली में पंचायत बुलाई गई, तो अफसर ने वहां अपना आपा खो दिया, उसने चाकू निकालकर अपने साले आदिल और सास असमा की मौके पर ही हत्या कर दी, उसने अपनी पत्नी साइमा को भी कई बार चाकू मारा, जो फिलहाल अस्पताल के ICU में गंभीर हालत में है, वारदात के बाद फरार हुए अफसर की तलाश में बरेली पुलिस ने जाल बिछाया, महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे घेरा और जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया, जिस 'प्यार' का दावा अफसर करता था, उसका अंत तीन मौतों और एक उजड़े हुए परिवार के साथ हुआ.