Salman Khan Angry Moment: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर से अपने गुस्से को लकेर चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक बेहद ही गुस्से से भरा रूप देखने को मिला. दरअसल यह घटना तब हुई जब सलमान खान पब्लिक के बीच से गुजर रहे थे और अचानक उनके एक फैन ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद में उनके करीब आकर जैसे ही कंधे पर हाथ रखा, तो सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे ही फैन ने यह हरकत भाईजान के साथ की, तभी एक्टर ने गुस्से में आकर तुरंत लड़के का हाथ झटकते हुए उसे धक्का दे दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए. कई यूजर्स का कहना है कि सलमान खान के अंदर घमंड आ गया है और इतनी बड़ी कोई बात नहीं थी कि सबसे सामने फैन की ऐसी बेइज्जती की जाए, वहीं कुछ लोगों ने सलमान का साथ देते हुए उनकी सुरक्षा पर बात की, लोगों का कहना है कि इतने बड़े एक्टर के साथ इस तरह की हरकत होना सही नहीं है. सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आते ही लोग तरह-तरह की बातें करने लगे और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.