Forced Marriage Bihar Youth Bihar Police Recruitment Candidate Kidnapped: बिहार के समस्तीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक को 'पकड़ौआ विवाह' का शिकार होना पड़ा, पीड़ित युवक जब रोज की तरह अपनी लाइब्रेरी जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया, आरोप है कि युवक को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसकी जबरन शादी करवा दी गई, युवक के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.