Kuldeep Kumar CO Sambhal Statement: मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के रूप में देखा जा रहा है, इसी पृष्ठभूमि में संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) ने एक सभा के दौरान बेहद सख्त लहजे में लोगों को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि "झगड़ा इजरायल-ईरान के बीच है और खुजली कुछ लोगों को यहां हो रही है, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नसीहत दी कि यदि उन्हें इतनी ही सहानुभूति है तो वे जहाज पकड़ें और ईरान की ओर से युद्ध लड़ें, CO ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि इन विदेशी मुद्दों की आड़ में हमारे देश की शांति या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करेगा, उनके इस बेबाक अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.