Farrhana Bhatt White Suit Look: अपनी बोल्डनेस और स्टाइल के लिए जानी जाने वाली फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) ने इस बार अपने इफ्तार लुक से सबको हैरान कर दिया है, रमजान के मौके पर ओर्गनाइज एक पार्टी में फरहाना ने सफेद रंग का सूट पहना था, जिस पर बारीक धागे की कढ़ाई थी, उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और एक हल्के दुपट्टे के साथ पूरा किया, फरहाना के इस लुक की सबसे खास बात उनकी सादगी थी, जो उनके नूरानी चेहरे को और भी निखार रही थी, पैप्स ने जैसे ही फरहाना को स्पॉट किया, उनके कैमरों के फ्लैश थमने का नाम नहीं ले रहे थे, फैंस उनके कमेंट सेक्शन में उनकी तुलना 'हूर' और 'चांद' से कर रहे हैं, फरहाना का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.