2 Lakh Reward Killing Deepak: कोटद्वार के जिम मालिक मोहम्मद दीपक (दीपक कुमार) को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक हाथ में नोटों की गड्डियां लेकर ऐलान कर रहा था कि "जो मोहम्मद दीपक को सबक सिखाएगा, उसे 2 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा" जांच में पता चला कि आरोपी का नाम उत्कर्ष सिंह है और वह बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है, हैरान करने वाली बात यह है कि उसने केवल फॉलोअर्स बढ़ाने और सस्ती लोकप्रियता के लिए बजरंग दल के नाम का सहारा लेकर यह सनसनीखेज वीडियो डाला था.