Bajrang Dal Valentine's Day Protest: इंदौर के मशहूर नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट (NMIMS) में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता जबरन कैंपस के अंदर घुस आए,वहां छात्र 'वैलेंटाइन डे' से जुड़ा एक कार्यक्रम (Bake & Sell) मना रहे थे, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में 'अश्लीलता' परोसी जा रही है, उन्होंने वहां लगे स्टॉल्स और सजावट को तहस-नहस कर दिया और जमकर नारेबाजी की, हंगामे के दौरान छात्र अपनी जान बचाकर भागते नजर आए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.