Live
Search
HomeVideosकेमिकल कंपनी की लापरवाही या बड़ा हादसा? पालघर में ‘गैस कांड’ ने उड़ाई प्रशासन की नींद, सड़कों पर उतरे लोग!

केमिकल कंपनी की लापरवाही या बड़ा हादसा? पालघर में ‘गैस कांड’ ने उड़ाई प्रशासन की नींद, सड़कों पर उतरे लोग!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-03 09:17:12

Palghar Gas Leak: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र (MIDC) में हुई इस गैस लीक की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, भगारिया केमिकल कंपनी से निकली सल्फर ट्राइऑक्साइड गैस इतनी घातक थी कि देखते ही देखते इसका असर आसपास की रिहायशी बस्तियों तक पहुंच गया, स्थानीय निवासियों के अनुसार, हवा में एक अजीब सी गंध फैलने के बाद लोगों का दम घुटने लगा, पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने अपडेट देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और फायर फाइटर्स रिसाव के स्रोत को सील करने में जुटे हैं, प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा रही है और प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है फिलहाल, इलाके में अलर्ट जारी है और लोगों को घरों के अंदर रहने या सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

पालघर के तारापुर MIDC स्थित भगारिया केमिकल कंपनी में आज अचानक सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO₃) गैस का रिसाव यानी लीक हो गया, इस जहरीली गैस के फैलते ही 3-4 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने आंखों में तेज जलन, लगातार खांसी और सांस लेने में भारी तकलीफ की शिकायत की है, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने मोर्चा संभाल लिया है, उन्होंने साफ कहा है कि प्रशासन, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर हैं और रिसाव को रोकने की कोशिश जारी है, उन्होंने जनता से पैनिक ना करने की अपील की है.

MORE NEWS