Live
Search
HomeVideosकैंसर मुक्त भारत की ओर PM Modi का ‘महाकदम’: 14 साल की बेटियों के लिए शुरू हुआ देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन!

कैंसर मुक्त भारत की ओर PM Modi का ‘महाकदम’: 14 साल की बेटियों के लिए शुरू हुआ देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-02 12:42:38

PM Modi HPV Vaccination Campaign: सर्वाइकल कैंसर भारत में हर साल हजारों महिलाओं की जान लेता है, जिसमें सालाना करीब 80,000 नए मामले और 42,000 से अधिक मौतें दर्ज की जाती हैं, इस खतरे को जड़ से मिटाने के लिए केंद्र सरकार ने गार्डसिल (Gardasil) वैक्सीन का उपयोग करने का निर्णय लिया है, यह एक सिंगल-डोज क्वाड्रीवैलेंट वैक्सीन है जो HPV टाइप 16, 18 (जो 80% कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं) के साथ-साथ टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है, सरकार ने 'गावी' (Gavi - वैक्सीन एलायंस) के साथ साझेदारी कर इन टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित की है, जिससे यह विश्व स्तरीय गुणवत्ता और कोल्ड-चेन मानकों पर खरी उतरती है, 2006 से अब तक दुनिया भर में 50 करोड़ से ज्यादा डोज़ दी जा चुकी हैं, जो इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता का प्रमाण है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे महिला स्वास्थ्य को मजबूत करने वाला एक ट्रांसफॉर्मेटिव स्टेप बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खिलाफ भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घेरे की शुरुआत की है, ‘स्वस्थ नारी’ मिशन के तहत अब देशभर की 14 साल की बेटियों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का टीका लगाया जाएगा, यह अभियान विशेष रूप से उन किशोरियों के लिए है जिन्हें भविष्य में इस जानलेवा कैंसर से बचाना है, पीएम मोदी ने अजमेर दौरे के दौरान ₹16,680 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के साथ इस टीकाकरण अभियान को लॉन्च किया, भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, और यह टीका इसे रोकने में 93 से 100 प्रतिशत तक कारगर है, यह पहल ‘आज की बेटी की सुरक्षा, कल के कैंसर मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है.

MORE NEWS