Live
Search
HomeVideosPNB में ‘सोना चोरी’ का शोर या सिर्फ अफवाह का ज़ोर? बहू-सास ने लॉकर खोला और मच गया बवाल! देखें वीडियो

PNB में ‘सोना चोरी’ का शोर या सिर्फ अफवाह का ज़ोर? बहू-सास ने लॉकर खोला और मच गया बवाल! देखें वीडियो

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-19 14:52:10

कीर्ति नगर की PNB शाखा में मंगलवार को फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला, एक महिला अपनी सास के साथ बैंक पहुंची और जैसे ही लॉकर ऑपरेट किया, उन्होंने दावा किया कि उनका सारा सोना गायब है, शोर-शराबा बढ़ा तो पूरे इलाके में अफवाह फैल गई कि बैंक के लॉकर सुरक्षित नहीं हैं, फोन कॉल और मैसेज मिलते ही दूसरे लॉकर धारक भी अपने गहनों की चिंता में बैंक के बाहर जमा हो गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया, मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में जो सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया, पुलिस को बैंक में ना तो कोई ताला टूटा मिला और ना ही लॉकर के साथ कोई छेड़छाड़ नजर आई, जांच में यह भी पता चला कि इस सास-बहू की जोड़ी ने खुद को ही अपना जॉइंट लॉकर ऑपरेट किया था, फिलहाल पुलिस इसे अफवाह और गलतफहमी का मामला मान रही है, लेकिन महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर बारीकी से तफ्तीश की जा रही है, बैंक प्रशासन का कहना है कि उनके लॉकर पूरी तरह सुरक्षित हैं और ग्राहकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

PNB Locker Theft Kirti Nagar Bank: दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सास-बहू की जोड़ी ने लॉकर से ज्वेलरी गायब होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया, देखते ही देखते बैंक के बाहर भीड़ जमा हो गई और सोशल मीडिया पर ‘बैंक से सोना चोरी’ की खबर आग की तरह फैल गई, घबराए ग्राहक अपने लॉकर चेक करने बैंक की ओर दौड़ पड़े हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच ने कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला दिया है.

MORE NEWS