उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रताप चौधरी (Pratap Choudhary) नाम के एक युवक ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है, उसका कहना है कि वह कोई छोटा-मोटा अपराधी या ‘बदमाश’ बनकर नहीं रुकना चाहता, बल्कि वह “बदमाशों का देवता” बनना चाहता है. इस तरह के भड़काऊ और अपराधी प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, यूपी पुलिस जहां अपराधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है, वहीं इस तरह की बयानबाजी पुलिस प्रशासन के लिए एक सीधी चुनौती मानी जा रही है.
33