Live
Search
HomeVideosबाल-बाल बचा रायपुर का पेट्रोल पंप: बाइक की टंकी के पास जलाया लाइटर और लग गई भीषण आग!

बाल-बाल बचा रायपुर का पेट्रोल पंप: बाइक की टंकी के पास जलाया लाइटर और लग गई भीषण आग!

Written By: Sumaira Khan
Last Updated: 2026-02-21 11:04:41

एक ऐसा वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख सभी लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित 'सगीता फ्यूल्स' पेट्रोल पंप पर एक युवक की जानलेवा लापरवाही के कारण भीषड़ आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाते समय सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहा था...

एक ऐसा वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख सभी लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित ‘सगीता फ्यूल्स’ पेट्रोल पंप पर एक युवक की जानलेवा लापरवाही के कारण भीषड़ आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाते समय सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहा था. उसके दोस्त ने उसे ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन युवक ने जिद या मजाक में लाइटर जलाकर सीधे पेट्रोल टंकी के पास लगा दिया. ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण देखते ही देखते आग भड़क उठी और पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई.

इसके तुरंत बाद आग लगते ही पेट्रोल पंप पर हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया, मगर सोशल मीडिया पर लोग इस युवक पर जमकर अपनी नाराजगी जाता रहे हैं, और इससे सजा देने की भी मांग कर रहे हैं.

MORE NEWS