Raisen Fort Cannon Video Viral: रायसेन में सालों से यह परंपरा रही है कि रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार के समय का एलान किले से तोप दागकर किया जाता है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन अनुमति भी देता है, लेकिन इस बार मामला तब बिगड़ गया जब शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, वसीम मोहम्मद और सलमान कुरैशी नामक युवकों ने तोप चलाते वक्त भड़काऊ और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े नारे लगाए,जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चारों को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तोप रोजाना केवल सूचना देने के लिए चलाई जाती है, लेकिन पुलिस का तर्क है कि धार्मिक परंपरा की आड़ में देश की सुरक्षा और शांति को प्रभावित करने वाले नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, फिलहाल गिरफ्तार युवकों पर भड़काऊ बयानबाजी और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ऐतिहासिक किले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, वीडियो में कुछ युवक रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार की सूचना देने के लिए तोप चलाते हुए “हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं” और “अल्लाह हू अकबर” जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं, वैश्विक स्तर पर ईरान-इजरायल तनाव के बीच इस तरह के बयानों को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है और वीडियो में दिख रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…