<

जब मैदान पर ‘कैप्टन कूल’ भी खो बैठते थे आपा! फिर ड्रेसिंग रूम में…, महेंद्र सिंह धोनी ने खोला ऐसा राज कि जान हो जाएंगे हैरान

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हे कैप्टन कूल नाम से जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी को भी मैदान में गुस्सा आ जाता था. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. जानिए आखिर वो कौन सी बात है.

MS Dhoni Angry Moments: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया भर में “कैप्टन कूल” के नाम से जाना जाता है. लेकिन हाल ही में एक बातचीत में धोनी ने खुलासा किया कि उनके शांत चेहरे के पीछे और भी बहुत कुछ चल रहा होता है. मैदान पर उन्हें एक बात पर इतना गुस्सा आता है कि वह ड्रेसिंग रूम में जाकर खूब भड़क उठते हैं. आखिर किस बात पर अपना आपा खो बैठते हैं धोनी?

किस बात पर नाराज हो जाते थे कैप्टन कूल?

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मैचों के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि खिलाड़ी मैदान पर पूरी तरह से तैयार नहीं होते या उनका ध्यान भटक जाता है. धोनी ने यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए बताया कि जब कोई बल्लेबाज गेंदबाज पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय विचलित हो जाता है, तो कभी-कभी उन्हें गुस्सा आ जाता है. उन्होंने कहा कि कई बार बल्लेबाज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय लगभग 15 फीट दूर बैठे दर्शकों की ओर देखने लगता है. महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह अक्सर सोचते हैं कि कोई खिलाड़ी दर्शकों की ओर क्यों देखता है, जबकि हो सकता है कि वह वहां बैठे किसी को पहचानता भी न हो. महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्रिकेट मैदान पर एकाग्रता ही सब कुछ है. उनका मानना ​​है कि बल्लेबाज को गेंदबाज पर नजर रखनी चाहिए और अगली गेंद के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए. जब ​​खिलाड़ी एकाग्रता खो देते हैं, तो इससे समय बर्बाद होता है और मैच के दौरान टीम की लय भी बिगड़ सकती है.

सबके सामने नहीं, अकेले में समझाते हैं

 आगे बातचती में महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि वह इस हालाता को कैसे संभालते हैं. उन्होंने कहा कि वे खिलाड़ियों को सार्वजनिक रूप से डांटने में विश्वास नहीं करते. महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को समझाने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि अगर कोई गलती होती है, तो वे सबके सामने बात करने के बजाय खिलाड़ी से अकेले में बात करना पसंद करते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वे खिलाड़ी को अलग ले जाकर उनसे सीधे बात करते हैं. भले ही उन्हें थोड़ी ऊंची आवाज में बोलना पड़े, लेकिन वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका संदेश सकारात्मक रहे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:55 IST

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST