राजस्थान के एक नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गाय अचानक सड़क के बीचों-बीच कूद गई, आगे चल रही मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (Brezza) के ड्राइवर ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए और गाय को बचा लिया हालांकि, इसके ठीक पीछे चल रही हुंडई वरना (Verna) के पास विजिबिलिटी कम थी और वह ब्रेज़ा के काफी करीब थी, अचानक लगे ब्रेक के कारण वरना का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर उसे पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी, इस हादसे में गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन खुशकिस्मती से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.
Rajasthan Highway Cow Accident: यह घटना हाईवे पर वाहन चलाने के बुनियादी नियमों की अनदेखी को उजागर करती है, भारतीय हाईवे पर आवारा पशुओं का आना एक बड़ी समस्या है, उचित फेंसिंग ना होने के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते है वरना कार का ड्राइवर ब्रेज़ा के बहुत करीब चल रहा था, जिसके कारण उसे सामने आ रहे खतरे का अंदाज़ा नहीं मिल सका, इसे ट्रैफिक नियमों में ‘दो सेकंड रूल’ (Two-second rule) का उल्लंघन माना जाता है, राजस्थान के कई हिस्सों में हाईवे पर ऊंचे और मजबूत बैरियर्स की कमी है, जिसके कारण अनियंत्रित वाहन अक्सर दूसरी तरफ की सड़क पर चले जाते हैं, जिससे ‘हेड-ऑन कोलिजन’ (आमने-सामने की टक्कर) का खतरा बढ़ जाता है, विशेषज्ञों का कहना है कि हाईवे पर हमेशा अगली गाड़ी से कम से कम 50-70 मीटर की दूरी रखनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी ब्रेक के समय संभलने का मौका मिल सके.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…