Live
Search
HomeVideosजेल से बाहर आए ‘छोटा चेतन’: चेक बाउंस केस में Rajpal Yadav को मिली बड़ी राहत, देखें वीडियो!

जेल से बाहर आए ‘छोटा चेतन’: चेक बाउंस केस में Rajpal Yadav को मिली बड़ी राहत, देखें वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: February 18, 2026 16:37:59 IST

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें फिलहाल कुछ कम होती नजर आ रही हैं, चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे अभिनेता को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत (Interim Bail) मंजूर कर ली, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया, बाहर आने के बाद राजपाल यादव काफी इमोशनल और पॉजिटिव नजर आए, उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी बारीकियों पर उनके वकील ही बेहतर जवाब दे पाएंगे, लेकिन उन्होंने अपनी पेशेवर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2027 में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो जाएंगे, उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा जगत से जुड़े लोग और उनके प्रशंसक हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, राजपाल ने उन दावों को भी खारिज किया कि वह कानून से भाग रहे हैं; उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने कोर्ट के हर आदेश का पालन किया है और आगे भी वे किसी भी जांच या अदालती प्रक्रिया का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Rajpal Yadav On Interim Bail: चेक बाउंस के एक पुराने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं, जेल से छूटने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए न्यायपालिका पर अपना भरोसा जताया, राजपाल यादव ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और पिछले 10 सालों में जब भी कोर्ट ने उन्हें बुलाया, वे हमेशा पेश हुए हैं, उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनकी असली ताकत है.

MORE NEWS