सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रीतिका नाम की एक लड़की ने खुलासा किया है कि उसने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के एक मशहूर विज्ञापन की क्लिप को अपना अलार्म टोन बना लिया है, उस विज्ञापन में रोहित अपनी पत्नी रीतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को आवाज देते हैं, लेकिन इस फैन के लिए यह ऐसा महसूस होता है जैसे भारतीय कप्तान खुद उन्हें सुबह जगा रहे हों, इस लाइट-हार्टेड मोमेंट ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं.
21