Live
Search
HomeVideosअटरिया मंदिर में शर्मनाक करतूत, रोजेदार मुस्लिम को पीटा और मंदिर प्रबंधक ने ‘जय श्री राम’ बुलवाने की जिद में पार की हदें!

अटरिया मंदिर में शर्मनाक करतूत, रोजेदार मुस्लिम को पीटा और मंदिर प्रबंधक ने ‘जय श्री राम’ बुलवाने की जिद में पार की हदें!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-25 17:18:54

Rudrapur Atariya Mandir Case: रुद्रपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने एक रोजेदार मुस्लिम युवक को मंदिर परिसर में नमाज अदा करते देख उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया, आरोपी ने युवक के साथ अभद्रता की, उसे थप्पड़ मारे और धार्मिक नारे लगाने के लिए दबाव बनाया, स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है, हालांकि प्रबंधक ने बाद में माफी मांग ली, लेकिन पीड़ित के साथ हुए इस दुर्व्यवहार ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है, वहीं लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में आस्था के नाम पर इस तरह की हिंसा ना हो.

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध अटरिया मंदिर के परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई, आरोप है कि मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा ने युवक को रोजा रखे होने के बावजूद ना केवल गालियां दीं, बल्कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रबंधक उस व्यक्ति पर चिल्ला रहा है और उसे जबरन “जय श्री राम” का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहा है, घटना के दौरान पीड़ित युवक शांति से बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी का गुस्सा कम नहीं हुआ, इस घटना ने धार्मिक सहिष्णुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि, भारी विरोध और विवाद बढ़ता देख बाद में प्रबंधक ने युवक से माफी मांग ली और उसे वहां से जाने दिया, लेकिन घटना का वीडियो अब नफरत फैलाने वाली राजनीति के खिलाफ एक सबूत के तौर पर देखा जा रहा है.

MORE NEWS