Live
Search
HomeVideosद्वारका स्कॉर्पियो कांड में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी ‘बेबस मां’: साहिल धनेशरा की मौत ने झकझोर दिया दिल्ली का दिल!

द्वारका स्कॉर्पियो कांड में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी ‘बेबस मां’: साहिल धनेशरा की मौत ने झकझोर दिया दिल्ली का दिल!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-23 07:48:46

Sahil Dhaneshra Dwarka Accident: द्वारका में हुए उस दर्दनाक स्कॉर्पियो हादसे की यादें आज भी लोगों के ज़हन में ताजी हैं, जिसमें साहिल धनेशरा की जिंदगी का दीया बुझ गया था, लेकिन साहिल की मां इन्ना माकन ने हार नहीं मानी है, उन्होंने इस कैंडल मार्च के जरिए सिस्टम और प्रशासन को यह संदेश दिया है कि एक मां की ममता अब न्याय की मशाल बन चुकी है, मार्च के दौरान सन्नाटे को चीरती हुई सिसकियां और 'जस्टिस फॉर साहिल' के नारों ने माहौल को गमगीन कर दिया, इन्ना माकन का कहना है कि यह मार्च सिर्फ उनके बेटे के लिए नहीं, बल्कि उन तमाम मांओं के लिए है जिन्होंने सड़कों पर लापरवाही की वजह से अपने बच्चों को खोया है, इस प्रदर्शन में साहिल के दोस्त, रिश्तेदार और स्थानीय लोग भारी संख्या में शामिल हुए, जो दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते हादसों और रसूखदारों की 'तेज रफ्तार' के खिलाफ गुस्से में थे, यह कैंडल मार्च एक चेतावनी है कि जब तक साहिल के हत्यारों को कानून के कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता, यह मां खामोश नहीं बैठेगी.

दिल्ली के द्वारका में हुए दर्दनाक स्कॉर्पियो हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी ना भूलने वाला जख्म दिया है, इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले साहिल धनेशरा की मां, इन्ना माकन अब इंसाफ की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आई हैं, अपने बेटे की याद में और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने एक विशाल कैंडल मार्च निकाला, हाथ में जलती मोमबत्ती और आंखों में आंसू लिए जब एक मां इंसाफ मांगने निकली, तो पूरा द्वारका उनके समर्थन में खड़ा नजर आया.

MORE NEWS