Live
Search
HomeVideosयमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही बस बनी ‘आग का गोला’, मथुरा के नौहझील में श्रीलंकाई पर्यटकों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान!

यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही बस बनी ‘आग का गोला’, मथुरा के नौहझील में श्रीलंकाई पर्यटकों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-30 08:13:20

रविवार 29 मार्च 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, श्रीलंका से आए 38 पर्यटकों का एक दल निजी बस से दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे, मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 65 के पास अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा, ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को नीचे उतारा, देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई हालांकि, पर्यटकों का कीमती सामान और पासपोर्ट आदि जलकर राख हो गए, लेकिन सभी 38 पर्यटक और बस स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Mathura Yamuna Expressway Bus Fire 2026: यह घटना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े करती है, घटना दोपहर के वक्त हुई जब बस काफी तेज रफ्तार में थी, प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बस लोहे का ढांचा बन चुकी थी, स्थानीय पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनके खाने-पीने की व्यवस्था की, श्रीलंकाई पर्यटक इस घटना से काफी सदमे में थे, क्योंकि उनके पास मौजूद नकदी और जरूरी दस्तावेज बस में ही रह गए थे, मथुरा प्रशासन ने दूतावास से संपर्क कर उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है, एक्सप्रेसवे पर बस जलने के कारण आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से हटाकर सुचारू किया गया.

MORE NEWS