Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने बुधवार को कोलकाता में अपनी जादुई आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा शहर ही उनके सुरों में खो गया, अपने ‘I Am Home’ इंडिया टूर के हिस्से के रूप में, सुनिधि ने एक हाई वोल्टेज और पावर पैक परफॉरमेंस दी, उन्होंने अपनी जादुई आवाज में एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाए, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना मशहूर गाना ‘कमली’ शुरू किया तो पूरा का पूरा स्टेडियम ही झूम उठा.
कोलकाता की जनता सुनिधि के गानों पर इस कदर दीवानी हुई कि हर कोई उनके साथ सुर में सुर मिलाता नजर आया, सुनिधि की एनर्जी और उनकी गायकी ने ऑडियंस को शुरू से अंत तक बांधे रखा, साथ ही अब सोशल मीडिया पर सुनिधि के इस शानदार कॉन्सर्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुनिधि को एक बेहद ही हॉट रेड आउटफिट में भी देखा गया था, जो लड़कियों को काफी पसंद आया.