Live TV
Search
HomeVideosकंबल बांटने निकले थे या ‘मजहब’ चेक करने? BJP के पूर्व सांसद के अहंकार की ‘बत्ती गुल’, टोंक के लोगों ने मुंह पर मारे कंबल और मिठाई!

कंबल बांटने निकले थे या ‘मजहब’ चेक करने? BJP के पूर्व सांसद के अहंकार की ‘बत्ती गुल’, टोंक के लोगों ने मुंह पर मारे कंबल और मिठाई!

Written By: Aksha Choudhary
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-24 17:39:30

पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के 'कंबल कांड' ने टोंक में एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा कर दिया है, जब जौनापुरिया ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस छीने, तो गांव के हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर इसका करारा जवाब दिया, ग्रामीणों ने जुलूस निकाला और सांसद के घर के बाहर कंबल और मिठाइयों का ढेर लगा दिया, प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि टोंक की एकता को कोई भी नेता अपनी ओछी राजनीति से नहीं तोड़ सकता, महिलाओं ने भी इस विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि अपमान सहकर ली गई मदद जहर के समान है, "सांसद ने हमें बांटने की कोशिश की, लेकिन हम और भी ज्यादा मजबूत होकर साथ आ गए हैं," यह शब्द पूरे राजस्थान में गूंज रहे हैं, ग्रामीणों के इस कड़े रुख ने जौनापुरिया को बैकफुट पर ला दिया है, सोशल मीडिया पर लोग ग्रामीणों की इस दिलेरी को सलाम कर रहे हैं और इसे नफरत के खिलाफ 'भाईचारे की सर्जिकल स्ट्राइक' बता रहे हैं.

Tonk Villagers Return Blankets: राजस्थान के टोंक में पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह (Sukhbir Singh) जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने और उनसे कंबल वापस छीनने की घटना ने अब एक नया और ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है, सांसद की इस ‘नफरती राजनीति’ के खिलाफ पूरा गांव एक साथ खड़ा हो गया है, ग्रामीणों ने मिसाल पेश करते हुए ना केवल सांसद द्वारा दिए गए सभी कंबल वापस कर दिए, बल्कि उनके द्वारा बांटी गई मिठाइयों के डिब्बे भी उनके मुंह पर लौटा दिए, गांव वालों का गुस्सा इस बात पर था कि एक नेता ने उनके बीच मजहब की दीवार खड़ी करने की कोशिश की, निवाई के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नारेबाजी की और स्पष्ट संदेश दिया कि राजस्थान की धरती ‘गंगा-जमुना तहजीब’ की है, उन्होंने कहा कि “हमें ऐसे नेता की मदद की जरूरत नहीं है जो हमारे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में जहर घोले” ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे आपस में चंदा इकट्ठा कर लेंगे या भीख मांग लेंगे, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता नहीं लेंगे जो उनकी मां-बहनों का अपमान करे, यह विरोध अब राजस्थान में स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है.

MORE NEWS