Live
Search
HomeVideosखाकी को किया दफन’ और पद का ‘घमंड’, उन्नाव RTO प्रतिभा गौतम की सरेआम गुंडई, ट्रक ड्राइवर को जड़े थप्पड़!

खाकी को किया दफन’ और पद का ‘घमंड’, उन्नाव RTO प्रतिभा गौतम की सरेआम गुंडई, ट्रक ड्राइवर को जड़े थप्पड़!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-30 11:08:24

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तैनात RTO प्रतिभा गौतम की दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधिकारी महोदया एक ट्रक ड्राइवर के साथ ना केवल बदतमीजी कर रही हैं, बल्कि उसे कॉलर पकड़कर घसीट रही हैं, थप्पड़ मार रही हैं और उसका मोबाइल फोन भी छीन रही हैं, ड्राइवर लगातार कह रहा है कि वह उसे बेवजह परेशान कर रही हैं और सभी ड्राइवर उनसे त्रस्त हैं, आरोप है कि आरटीओ विभाग में अवैध वसूली का खेल जोरों पर है और जो ड्राइवर पैसे देने से मना करता है, उसके साथ इसी तरह की 'दादागिरी' की जाती है और जेल भेजने की धमकी दी जाती है.

Unnao RTO Pratibha Gautam Viral Video 2026: यह घटना प्रशासनिक नैतिकता के पतन और अधिकारियों द्वारा अपनी शक्तियों के दुरुपयोग का ज्वलंत उदाहरण है, एक लोक सेवक का काम नियम तोड़ना नहीं, बल्कि नियम लागू करना है किसी भी ड्राइवर पर हाथ उठाना या उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है, पीड़ित ड्राइवर के बयानों से संकेत मिलता है कि यह केवल एक चालान का मामला नहीं है बल्कि विभाग में चल रहे ‘वसूली सिंडिकेट’ का हिस्सा है, ड्राइवर का फोन छीनना ना केवल सबूत मिटाने की कोशिश है, बल्कि उसकी निजता पर हमला भी है वीडियो में अधिकारी की भाषा और भाव-भंगिमा किसी ‘गुंडे’ जैसी प्रतीत हो रही है, इस घटना के बाद अब सवाल उत्तर प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री पर हैं कि क्या ऐसी ‘दबंग’ महिला अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?

MORE NEWS