दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से आपसी भाईचारे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो समाज को जोड़ने का काम कर रही है इलाके के एक युवक तरुण के निधन के बाद, वहां की मुख्य मस्जिद में उसकी आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ पढ़ी गई, मस्जिद कमेटी और वहां मौजूद नमाजियों ने ना केवल तरुण के लिए स्वर्ग (जन्नत) की कामना की, बल्कि उसके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प भी लिया, यह पहल दर्शाती है कि उत्तम नगर की असली पहचान वहां का आपसी प्रेम और विश्वास है, जिसे कोई भी बाहरी तत्व या फरेब नहीं डिगा सकता.
Uttam Nagar Main Masjid Tarun Dua 2026: आज के समय में जहां छोटी-छोटी बातों पर समाज में दूरियां पैदा की जाती हैं, वहीं उत्तम नगर के निवासियों ने तरुण की याद में एक नई लकीर खींच दी है, तरुण का जाना पूरे इलाके के लिए एक व्यक्तिगत क्षति जैसा महसूस किया गया, उत्तम नगर की मुख्य मस्जिद में तरुण की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई, मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों और युवाओं ने एक सुर में “ख़ुदा तरुण को स्वर्ग नसीब करे” कहकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं,केवल दुआ ही नहीं, बल्कि मस्जिद के मंच से यह भी ऐलान किया गया कि तरुण का परिवार अकेला नहीं है, पूरा मुस्लिम समाज दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हर तरह की मदद के लिए तैयार है, यह घटना उन लोगों के लिए एक कड़ा जवाब है जो सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, उत्तम नगर की गलियों में बसी यह सच्चाई बताती है कि पड़ोसियों का रिश्ता खून के रिश्तों से कम नहीं होता, तरुण की विदाई ने भले ही आंखों में आंसू दिए हों, लेकिन उत्तम नगर की इस मस्जिद से उठी दुआओं ने समाज में उम्मीद की एक नई रोशनी जरूर जला दी है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे व सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हुई है.…
China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…
SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…
Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…