Live
Search
HomeVideosपश्चिम चंपारण में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरेआम मारपीट का वीडियो देख दहल जाएगा दिल!

पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरेआम मारपीट का वीडियो देख दहल जाएगा दिल!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-19 09:28:04

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के पिपरा दुबे गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

West Champaran Land Dispute Fight Video: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में बुधवार को जमीन की जंग ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं, बरवा सेमरा घाट पंचायत के पिपरा दुबे गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते ‘खूनी संघर्ष’ में बदल गया, दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड निकल आए और सरेआम मारपीट शुरू हो गई, इस हिंसक झड़प में लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जीएमसीएच (GMCH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले का डरावनापन साफ देखा जा सकता  है, सूचना मिलते ही मझौलिया थाना प्रभारी अमर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो में दिख रहे अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है, फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

MORE NEWS