बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के पिपरा दुबे गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
West Champaran Land Dispute Fight Video: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में बुधवार को जमीन की जंग ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं, बरवा सेमरा घाट पंचायत के पिपरा दुबे गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते ‘खूनी संघर्ष’ में बदल गया, दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड निकल आए और सरेआम मारपीट शुरू हो गई, इस हिंसक झड़प में लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जीएमसीएच (GMCH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले का डरावनापन साफ देखा जा सकता है, सूचना मिलते ही मझौलिया थाना प्रभारी अमर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो में दिख रहे अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है, फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…