Woman Singing In Train Viral Video: यह कहानी उन लोगों के लिए एक सीख है जो मानते हैं कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों या टीवी शो में ही पनपती है, वीडियो में दिख रही महिला अपनी रोजमर्रा की जद्दोजहद के बीच संगीत को गले लगाए हुए है, उनके गले में वो मिठास है जिसे पाने के लिए लोग सालों तक रियाज करते हैं, ना कोई मंच, ना कोई चकाचौंध, बस एक मां की ममता और उसके सुरों की शुद्धता ने इस वीडियो को ‘वीडियो ऑफ द डे’ बना दिया है, अक्सर हम अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ऐसी प्रतिभाओं को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में इस महिला की आवाज ने हज़ारों किलोमीटर का सफर तय कर लोगों के दिलों में जगह बना ली है, नेटिज़न्स अब इस महिला को ‘ट्रेन की लता’ और ‘रियल लाइफ स्टार’ कह रहे हैं.
3