Live TV
Search
HomeVideosयादव जी फिल्म की ‘लव स्टोरी’ पर Mridul का ‘एक्शन: यादव समाज के गुस्से के बीच बिग बॉस स्टार का बड़ा ऐलान!

यादव जी फिल्म की ‘लव स्टोरी’ पर Mridul का ‘एक्शन: यादव समाज के गुस्से के बीच बिग बॉस स्टार का बड़ा ऐलान!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-23 14:32:17

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: सिनेमा पर्दे की प्रेम कहानी अब असली जिंदगी का 'वॉर जोन' बन चुकी है, यादव समुदाय ने फिल्म के टाइटल और पटकथा पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे भावनाओं से खिलवाड़ बताया है, जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और मेकर्स के साथ-साथ कलाकारों पर भी FIR की तलवार लटक रही है इस बीच, मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया गया, जिसके बाद उन्होंने दहाड़ते हुए अपना बयान जारी किया है, मृदुल ने साफ कहा, "मेरा इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है, कुछ लोग सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए मेरा नाम घसीट रहे हैं" उन्होंने आगे एक बड़ी बात कही— "अगर इस फिल्म से मेरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है, तो मैं खुद आपके साथ खड़ा हूं मैं फिल्म का नाम बदलवाने के लिए सबसे आगे रहूंगा" वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी एंट्री मारते हुए सलाह दी है कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सीन तुरंत हटाए जाएं, सेंसर बोर्ड भी अब सवालों के घेरे में है कि ऐसी 'हाई-वोल्टेज' फिल्म को हरी झंडी कैसे मिली? विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और फिल्म अब एंटरटेनमेंट कम, राजनीतिक मुद्दा ज्यादा बन गई है.

फिल्म ‘Yadav Ji Ki Love Story’ रिलीज से पहले ही विवादों के ‘दंगल’ में फंस गई है, एक यादव लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है, आरोप है कि फिल्म समुदाय की छवि बिगाड़ रही है और ‘लव जिहाद’ जैसे नैरेटिव को बढ़ावा दे रही है, विवाद की आंच Bigg Boss 19 फेम मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) तक पहुंच गई है, क्योंकि फिल्म में उनकी बहन प्रगति तिवारी (Pragarti Tiwari) लीड रोल में हैं, मृदुल ने अब इस पूरे फसाद पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना ‘रुद्र रूप’ दिखाया है.

MORE NEWS