होम / स्टेज के पीछे जाकर दुल्हा करने लगा ऐसी हरकत, जयमाल से पहले टूट गई शादी

स्टेज के पीछे जाकर दुल्हा करने लगा ऐसी हरकत, जयमाल से पहले टूट गई शादी

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 14, 2024, 3:20 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Groom Arrived Drunk: उत्तर प्रदेश के भदोही में दूल्हे को नशे में और गांजा पीते देख दुल्हन भड़क गई। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। घटना फत्तूपुर इलाके की है। यहां बारात गाजे-बाजे के साथ एक घर में पहुंची। दया दुल्हन को स्टेज पर लेकर आई। सब कुछ ठीक चल रहा था। तभी दुल्हन ने देखा कि दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही है। तब तक उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद दुल्हन ने देखा कि दूल्हा स्टेज के पीछे चला गया।

दुल्हन भी उसके पीछे गई। उसने देखा कि दूल्हा वहां गांजा पी रहा था। फिर क्या। दुल्हन ने सबके सामने आकर कहा कि वह इससे शादी नहीं करेगी। वह ऐसे गंदे नशे करने वाले को अपना जीवनसाथी नहीं मान सकती। यह सुनते ही दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग दंग रह गए। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा पूरी तरह नशे में है। वह ऐसे गंजे और नशेड़ी युवक से शादी नहीं करना चाहती।

UP में हार की वजह पता करने के लिए बीजेपी में खींचतान, बुलाई गई 60 नेताओं की बैठक

दुल्हन की बातें सुनते ही दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात में आए दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। वे शादी में खर्च हुए 8 लाख रुपये वापस मांगने लगे। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता करने की सलाह दी। बाद में गुरुवार की सुबह बंधक बनाए गए दूल्हे, उसके पिता और दादा को बिना शादी किए जाने दिया गया।

जौनपुर से आई थी बारात

पुलिस ने बताया कि फत्तूपुर निवासी शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर निवासी गौतम से होनी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात जब बारात आई तो दूल्हा नशे की हालत में था और स्टेज से गाली-गलौज कर रहा था। उस समय लोगों ने उसे कुछ नहीं कहा। दुल्हन की मां शीला देवी की मानें तो थोड़ी देर बाद जब दुल्हन को स्टेज पर लाया गया तो दूल्हा स्टेज के पीछे चला गया। जयमाला से पहले दुल्हन ने खुद उसे स्टेज के पीछे गांजा पीते हुए देख लिया। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

Champions Trophy 2025: PCB ने हाइब्रिड मॉडल को किया खारिज, लाहौर में खेले जाएंगे भारत के मैच-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

18 साल की उम्र में Isha Koppikar को करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, फिल्मों की गंदगी का बताया सच – IndiaNews
Baba Vishwanath: बाबा विश्वनाथ आने वाले श्रद्धालुओं में 33 फीसदी इजाफा, किए गए ये बड़े इंतजाम-Indianews
Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को लगा झटका, जमानत मामले पर आई दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी-Indianews
NEET Scam: नीट पेपर लीक मामले में घिरे तेजस्वी यादव के PS, EOU आज खिलाफ में पेश करेगी सबूत-Indianews
Yoga Day: योग से मिटाएं हर रोग, जानिए कैसे?-IndiaNews
Arvind Kejriwal: आज तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल! पानी की कमी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को AAP तैयार -IndiaNews
Arvind Kejriwal Bail: सीएम केजरीवाल के जमानत से पहले दिल्ली HC पहुंची ईडी, राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दी चुनौती-Indianews
ADVERTISEMENT