होम / दुनिया के किस कबिले के लोग लगाते हैं दुल्हन का बाजार और कैसे लगती है बोली? पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

दुनिया के किस कबिले के लोग लगाते हैं दुल्हन का बाजार और कैसे लगती है बोली? पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 14, 2024, 7:58 pm IST

Bridal Market Bulgaria

India News (इंडिया न्यूज), Bridal Market Bulgaria: आपने अभी तक किस-किस तरह का बाजार देखा होगा। कुछ कपड़ों के बाजार के रूप में प्रसिद्ध होते हैं, तो कहीं खाने-पीने या घर की सजावट का सामान अच्छा मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां सामान नहीं दुल्हन की बिक्री होती है। यह बाजार बुल्गारिया के स्टारा जगोरा में हर वसंत में लगता है। इस बेहद विवादास्पद मार्केट में दुल्हनों की दुल्हों के सामने परेड कराई जाती है और फिर बोली लगाई जाती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय स्तर पर इसे ‘जिप्सी दुल्हन बाजार’ के रूप में जाना पहचाना जाता है। यह मार्केट ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन लेंट के पहले शनिवार को आयोजित किया जाता है।

किस कबीले से जुड़ा है बाजार 

इस मेले का आयोजन कलैदजी रोमा कबीला करता है। इस कबीले में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह कबीला दरअसल रोमा लोगों का एक उपसमूह है। जिसे पूरे यूरोप में निरंतर पूर्वाग्रह और बहिष्कार का सामना पड़ता है। मेले में कलैदजी कबीले के लोग दुल्हन की कीमतों की चर्चा करने में उलझे रहते हैं। जिसका नतीजा आम तौर पर विवाह होता है। इस मार्केट में लड़कियों की कीमत उनकी लुक्स के मुताबिक तय होता है, जो $7,500 से $11,300 तक जाने का अनुमान रहता है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक सुंदरता रहने पर $ 21,000 भी मिल सकते हैं। 

Arvind Kejriwal के बाहर आने की खुशी में, पार्टी ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न, पुलिस दर्ज की FIR

ये कबिला लड़कियों की पढ़ाई पर नहीं देता है ध्यान

कलैदजी लोग आमतौर पर 16 से 20 साल की उम्र के बीच अपनी बेटियों की शादी करवा देते हैं। और आठवीं कक्षा तक उन्हें स्कूल से निकलवा देते हैं। इस कबिले में एजुकेशन को प्राथमिकता नहीं दी जाती है। पांच बल्गेरियाई रोमा महिलाओं में से एक निरक्षर है। विश्व बैंक के अनुमान के अनुसार केवल 10 प्रतिशत महिलाओं ही माध्यमिक शिक्षा हासिल कर सकती हैं। हालांकि आपको सुनकर ये हैरानी होगी कि कबीला डेटिंग की वकालत नहीं करता है और दूसरे कबिले के लोगों से विवाह करना भी पसंद नहीं करता है।

इस चमकती चीज की वजह से दो बार मृत्यु के बाद भी जिंदा रहे अर्जुन, जीवनदान की कहानी जान रह जाएंगे हैरान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

19 सितंबर को सस्ता हुआ Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल का हाल
इजरायली रक्षा मंत्री के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में मचाया बवाल, जानिए उसने ऐसा क्या कहा जिससे थर-थर कांपेगा हिजबुल्लाह और हमास?
Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
नीतीश सरकार ने दादा-परदादा की ज़मीन पर लागू किया ये नया नियम, जानिए क्या है ये 5 मुख्य प्रावधान
क्या है वात्सल्य योजना? इसमे कैसे मिलेगी बच्चों को पेंशन, जानिए निर्मला सीतारमण का पूरा प्लान
मोदी सरकार क्यों लाना चाहती है ‘One Nation One Election’ कानून? एक साथ चुनाव में क्या हैं चुनौतियां
ADVERTISEMENT