होम / सुहागरात पर दुल्हन ने खोला ऐसा राज, दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन, 48 घंटों में छोड़कर भागा

सुहागरात पर दुल्हन ने खोला ऐसा राज, दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन, 48 घंटों में छोड़कर भागा

Ankita Pandey • LAST UPDATED : October 18, 2024, 1:35 pm IST
ADVERTISEMENT
सुहागरात पर दुल्हन ने खोला ऐसा राज, दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन, 48 घंटों में छोड़कर भागा

Bride Reveals Shocking Truth To Groom : दुल्हन ने दूल्हे को बताई चौंकाने वाली सच्चाई

India News (इंडिया न्यूज), Bride Reveals Shocking Truth To Groom: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक लड़की के अजीबोगरीब शौक ने न सिर्फ दो परिवारों को बदनाम किया बल्कि रिश्तों को भी बर्बाद कर दिया। लड़की दुल्हन के लिबास में फोटोशूट कराना चाहती थी, इसके लिए उसने जो साजिश रची, उससे दूल्हा भी हैरान रह गया। लड़की ने परिवार वालों से शादी की बात की। जिसके बाद अच्छा रिश्ता मिल गया और निकाह की रस्में अदा की गईं। लेकिन जैसे ही दूल्हा सुहागरात की सेज पर पहुंचा तो दुल्हन ने कहा कि वह किसी और की है। उसने सिर्फ फोटोशूट के लिए शादी की है। यह सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। निकाह के महज 48 घंटे के अंदर ही तलाक हो गया।

अमरोहा शहर की है घटना

यह घटना अमरोहा शहर की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के लिबास में लड़की को फोटो खिंचवाने का काफी शौक था। उसने दुल्हन के लिबास और जेवर में फोटोशूट कराना चाहती थी। इसके लिए उसने परिवार वालों द्वारा तय किए गए रिश्ते के लिए हां कर दी। शादी की सभी रस्में विधिवत निभाई गईं। इस दौरान लड़की ने कई पोज में खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं और फिर विदाई हुई। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। लेकिन दूल्हे को उस वक्त झटका लगा जब शादी की रात दुल्हन ने कहा कि वह किसी और की है और उसने सिर्फ दुल्हन बनकर तस्वीर खिंचवाने के लिए शादी की है। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिवार वाले दंग रह गए। घरवालों ने दुल्हन को मनाने में जुट गए लेकिन काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी।

तेज रफ्तार ट्रेन के सामने युवक कर रहा था ये हरकत, मिली ऐसी सजा नहीं भूल पायेंगीं उसकी 7 पुश्ते

पंचायत कर हुआ तलाक का फैसला

जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पंचायत हुई और फैसला हुआ कि दुल्हन को उसके सारे सामान के साथ वापस भेज दिया जाए। साथ ही काजी ने दोनों का तलाक भी करा दिया। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है और आपस में ही मामला सुलझा लिया गया।

अगर किसी अपने की हुई है अकाल मृत्यु तो हो जाएं सतर्क, आत्माओं को लेकर विज्ञान ने किया कुछ ऐसा दावा, सच जान कांप जाएगी रूह!

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT