होम / Hunza Valley: हूरों का एक शहर, जहां 80 की उम्र में भी जवान दिखती हैं महिलाएं

Hunza Valley: हूरों का एक शहर, जहां 80 की उम्र में भी जवान दिखती हैं महिलाएं

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 6, 2023, 5:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Hunza Valley: पाकिस्तान में एक ऐसी जगह है जिसके बारे में दुनिया के बेहद कम लोगों को मालूम है। यहां एक ऐसी रहस्यमयी जगह है, जिसका राज आजतक किसी को नहीं पता चल पाया है। इसे पाकिस्तान का स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, कहा जाता है कि इस जगह की महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से जानी जाती हैं। साथ ही यह महिलाएं 80 की उम्र तक जवान दिखती हैं। वहीं इनमें 60 की उम्र तक मां बनने की सकती होती है। इस जगह को लोग हुंजा वैली के नाम से जानते हैं।

  • 60 की उम्र तक मां बन सकती हैं महिलाएं
  • 100 साल से भी उपर लोगों की उम्र

प्लेस टू विजिट के लिस्ट में शामिल

हुंजा वैली पाकिस्तान के कश्मीर में स्थित है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 800 किलोमीटर बताई जाती है। साल 2019 में इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने इस जगह को प्लेस टू विजिट के लिस्ट में शामिल किया था। इस जगह के बारे में लोगों का कहना है कि यहां लोग 100 साल से भी ज्यादा लंबी जीवन जीते हैं। हुंजा वैली को ब्लू जोन में गिना जाता है। दुनिया में ऐसे कुछ ब्लू जोन हैं जहां लोग आम लोगों की तुलना में लंबा जीवन जीते हैं।

लाइफस्टाइल में काफी अंतर

ब्लू जोन में रहने वालों की लाइफस्टाइल आम जीवन की दिनचर्या से काफी अलग होती है। वहां लोग सादा खाना खाते हैं और खूब शारीरिक मेहनत करते हैं। साथ ही इनके डाइट में ड्राइ फ्रूट्स मुख्य तौर से शामिल होता है। जिसके कारण इनकी इम्यून सिस्टम भी काफी स्ट्रांग होती है। यहां के लोगों में बीमारी भी नहीं पाई जाती है। कैंसर के नाम से हुंजा वैली के कई लोग आज भी अपरिचित हैं।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT