होम / रील बनाने वाली महिला ने की अजीबोगरीब करतूत, 5 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के संग फरार

रील बनाने वाली महिला ने की अजीबोगरीब करतूत, 5 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के संग फरार

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 13, 2024, 7:30 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Jaisalmer Instagram News: राजस्थान के जैसलमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने 5 बच्चों और पति को छोड़कर गुजरात अपने प्रेमी के पास रहने चली गई। महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। इस दौरान वह गुजरात में रहने वाले एक लड़के के संपर्क में आई। समय के साथ दोस्ती गहरी होती गई। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने गुजरात चली गई। महिला के पति द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी किसी जरूरी काम से ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह कई दिनों तक नहीं आई। परेशान पति ने जैसलमेर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद पता चला कि महिला गुजरात में है। पुलिस के आदेशानुसार महिला सोमवार को अपने प्रेमी के साथ बाड़मेर महिला थाने में पेश हुई।

राहुल गांधी की दुविधा हुई खत्म! क्या अब वायनाड सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव?

महिला के साथ मारपीट करता था उसका पति

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे शक की नजर से देखता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी जान-पहचान गुजरात के भीमाराम से हुई। चैटिंग के बाद उन्होंने नंबर एक्सचेंज किए और प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इसके लिए वह गुजरात के पालनपुर चली गई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला का नाम नेमी देवी है। उसने अपने प्रेमी से शादी कर उसके साथ रहने की इच्छा जताई है। जैसलमेर सदर थाने के हेड कांस्टेबल जगदीश दान ने बताया कि पुलिस ने दोनों के बयान लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया है।

इंस्टाग्राम पर बनाती थी डांस रील

नेमी देवी जैसलमेर जिले के किता गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 15 साल पहले जैसलमेर जिले के झिनझिनली थाना क्षेत्र के राम भील से हुई थी। नेमी देवी रोजाना अपने डांस रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। उसके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी प्लेटफॉर्म पर उसकी मुलाकात गुजरात के भीमाराम से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हो गया। डेढ़ साल तक चले इस अफेयर के बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि यह घटना इंटरनेट के जरिए बनने वाले रिश्तों और उनके असर को दर्शाती है, साथ ही समाज में गहरे सवाल भी खड़े करती है।

NSA के रूप में फिर से नियुक्त हुए अजीत डोभाल, पीके मिश्रा को बनाया गया PM के सचिव

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT