ADVERTISEMENT
होम / लेटेस्ट खबरें / इंडिया गेट घूमने आई थी रशियन गर्ल, इस लड़के ने तुरंत पकड़ा, फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल

इंडिया गेट घूमने आई थी रशियन गर्ल, इस लड़के ने तुरंत पकड़ा, फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल

BY: Babli • LAST UPDATED : September 21, 2024, 9:49 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

इंडिया गेट घूमने आई थी रशियन गर्ल, इस लड़के ने तुरंत पकड़ा, फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल

Viral Russian Girl Video

India News (इंडिया न्यूज़), Viral Russian Girl Video: भारत और रूस की दोस्ती सदियों पुरानी है। दोनों देश हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं। वहां के लोगों में भी भारत और यहां के लोगों के लिए एक अलग ही रिश्ता है। वो भारत के लोगों को अपना मानते हैं। बॉलीवुड की फिल्मों को भी वहां खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में अक्सर रूसी लोग भारत घूमने आते हैं। इनमें रूसी लड़कियां भी अकेली आती हैं। कुछ यहां घूमने का इरादा रखती हैं तो कुछ पैसे कमाने आती हैं। लेकिन उन्हें यहां के लोगों से खूब प्यार मिलता है। और ये वीडियो इस बात की सबूत है। आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगा, जब आप देखेंगे कि एक भोजपुरी लड़का इंडिया गेट पर एक रूसी लड़की को पकड़ लेता है और उससे डांस करवाने लगता है।

  • रशियन गर्ल का भोजपुरी डांस
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

बेंगलुरु के जंगल से निकलकर बाहर टहलने आया ये खुंखार जानवर, छूटे शहरवासियों के पसीने, दहशत में लोग

रशियन गर्ल का भोजपुरी डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में हर्ष तिवारी नाम का एक लड़का सिर पर चश्मा पहने, कमर में लाल गमछा बांधा हुआ देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स सूट पर घाघरा पहनी एक रूसी लड़की उसके बगल में खड़ी है। बैकग्राउंड में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना बजता है, जिसके बोल हैं ‘मुआना, गवना करके घर लैल बाटे’। हर्ष जैसे ही खेसारी के अंदाज में इस गाने पर डांस करना शुरू करते हैं, रूसी लड़की भी हर्ष की नकल करना शुरू कर देती है। पहले तो लगता है कि दोनों ने काफी देर तक इसकी प्रैक्टिस की है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है।

हर्ष अक्सर इंडिया गेट के पास विदेशी महिलाओं के साथ डांस के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं रूस में भी हर्ष के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि रूसी लड़की भी हर्ष के साथ डांस का मजा ले रही है। वो हर स्टेप मैच कर रही है। इस महिला को भोजपुरी बमुश्किल समझ में आती है, लेकिन डांस देखने के बाद हर कोई कन्फ्यूज हो जाएगा।

पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

हर्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इस वीडियो को इतना वायरल करो कि ये खेसारी लाल यादव तक पहुंच जाए. हर्ष की इस रिक्वेस्ट का जनता ने भी साथ दिया और अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 63 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 7 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक और 2 लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। जबकि, 6 हजार 2 सौ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है।

चिकन लेग पीस मत समझ लेना इसे, असलियत जानकर टूट जाएगा नॉन वेज वालों का दिल, देखें Viral Video

Tags:

India GateIndia newsKhesari Lal Yadavlatest india newsrussian girltoday india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT