India News(इंडिया न्यूज), Viral News: आज के समय पर ये पता लगा पाना मुश्किल है कि इंसान सोशल मीडिया के लिए कुछ भी कर सकता है या फिर आज के समय पर वह रिश्ते के माईने ही भूल चुका है। सोशल मीडिया पर एक बूढ़े आदमी ने अपनी पोती की उम्र की लड़की से शादी कर ली। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला..
तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ दिखाई दे रहा है, जो कि उसकी रिश्ते में पोती लगती है। उसके पीछे एक लड़का भी नजर आ रहा है। दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के परिधान में हैं। इस बूढ़े आदमी का नाम रामबृक्ष पंडित है और उसने अपनी आईडी से ही इंस्टाग्राम पर यह वीडियो अपलोड किया है।
लोग जमकर इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और दोनों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि काका कितने सोमवार किए थे? तो एक अन्य ने लिखा है कि काश हम corona काल में ही मर गए होते। कम से कम ये दिन न देखना पड़ता। वहीं, नीतीश नाम के शख्स ने लिखा है कि दादा जी आपका बीवी कतई जहर है। ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिले और काफी मजाक उड़ाया गया।
इंस्टाग्राम पर जब हमने प्रोफाइल देखा तो इससे साफ पता चलता है कि इस शख्स ने सिर्फ और सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसे वीडियोज बनाता है। अलग-अलग वीडियोज में अलग-अलग महिलाएं नजर आती हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या इस तरह से मनोरंजन के नाम पर शादी जैसे पवित्र बंधन का मजाक बनाना ठीक है? इससे ये शख्स समाज को क्या मैसेज देना चाहता है? ये एक गंभीर सवाल है। चूंकि ये वीडियो वायरल हो रहा था, इसलिए हम इस वीडियो की सच्चाई लेकर सामने आए, ताकि लोगों को पता हो कि ये शख्स मनोरंजन के लिए ऐसे वीडियो बना रहा है।