होम / दुनिया की इन जगहों पर छुपे हैं ऐसे 5 राज, जो अदृश्य शक्ति के हैं सबूत, वैज्ञानिक भी फेल

दुनिया की इन जगहों पर छुपे हैं ऐसे 5 राज, जो अदृश्य शक्ति के हैं सबूत, वैज्ञानिक भी फेल

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 12, 2024, 3:27 pm IST
ADVERTISEMENT
दुनिया की इन जगहों पर छुपे हैं ऐसे 5 राज, जो अदृश्य शक्ति के हैं सबूत, वैज्ञानिक भी फेल

Historical Places In World( दुनिया का 5 ऐसा रहस्य जो आज भी अनसुलझा है )

India News (इंडिया न्यूज), Historical Places In World: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिसका जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। अगर हम आज की बात करें तो आज विज्ञान बहुत आगे बढ़ गया है। लेकिन फिर भी ऐसी चीज है जिसका आजतक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। आज हम आपके लिए 5 ऐसा रहस्य लेकर आये हैं, जो आज भी लोगों के लिए अनजान बन गई है। जो देश और दुनिया के लिए अनसुलझी हुई पहले बनकर रह गई है। फिल्मों में तो आपने शापित और रहस्य मय चीजें देखी होंगी। ये रहस्य वाली चीजें कोई स्थान या कोई घटना हो सकती है। जिनके राज आजतक दुनिया के सामने नहीं आ पाया है। 

एंटीकेथेरा 

ग्रीक आइलैंड एंटीकिथेरा में एक रहस्यमय पानी के जहाज का मलबा मिला था। इस बहुत ही प्राचीन मशीन के टुकड़े को आज भी एक अनसुलझी पहेली माना गया है। इसके बारे में अधिकतर लोगों का मानना है कि, ये दुनिया के पहले एनालॉग कम्प्यूटर का हिस्सा है। ये 100 ईसापूर्व का है और इसका इस्तेमाल आकाशीय गणना के लिए किया जाता था। इसकी संरचना काफी जटिल है, जो प्राचीन ग्रीक लोगों की एडवांस मैकेनिकल इंजीनियरिंग समझ को दर्शाता है। वैज्ञानिक और इतिहासकार अब भी इस टुकड़े पर रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन रहस्य अब तक नहीं ढूंढ पाए हैं।

72 घंटे की इस बैठक से खौफ में शहबाज सरकार, जानें क्या है PTM, जिसने पाकिस्तानी हुकूमत की उड़ाई नींद?

गीजा के महान पिरामिड

इस सूची में दूसरा रहस्य गीजा के महान पिरामिड हैं। इसके बारे में ये दावा किया जाता है कि, ये 2580 से 2560 ईसा पूर्व में बना है। ये प्राचीन इजीनियरिंग का नमूना है। इसे देखकर आपके दिमाग में ये सवाल आएगा कि, आखिर प्राचीन समय में इसे इतने सही तरीके से कैसे बनाया गया होगा। जब पत्थरों को उठाने और रखने के लिए मशीनें भी नहीं होती थीं। किस तरह सही नाप के साथ इन्हें बनाकर भारी-भरकम पत्थरों को रखा गया होगा, ये दुनिया के लिए आज भी पहेली बनी हुई है। 

घर के मंदिर में कभी भूलकर भी न दें इन 4 तरह की मूर्तियों को स्थान, खा जाती है परिवार का सुख-चैंन

सैक्सेहुआमन

पेरू में मौजूद सैक्सेहुआमन एक प्राचीन किला है, जिसे अपनी अद्भुत इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है। ये किला पत्थरों से बना हुआ है और इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि, 100-100 टन के पत्थरों को इस प्रकार सुसज्जित तरीके से रखा गया है कि, दो पत्थरों के बीच एक तिनका भी नहीं डाला जा सकता है। ये Incan इंजीनियरिंग की कुशलता को दिखाता है। इसको लेकर रिसर्च करने वाले लोग आज भी हैरान है कि, इतने बड़े और भारी पत्थरों को लाया कैसे गया होगा और इसे चढ़ाकर फिक्स कैसे किया गया होगा।

Alia Bhatt अपनी अगली हॉलीवुड फ़िल्म के लिए हुई तैयार? बेटी राहा को छोड़ कर जाने को लेकर बोली- ‘मैं अब लंबे समय तक…’

द नाज्का लाइन्स 

पेरू में आपको एक और अद्भुत रहस्य देखने को मिलेगा। दरअसल इसे दक्षिणी पेरू में बंजर जमीन पर उकेरकर बनाया गया है। ये 500 ईसा पूर्व से 500 ईसवी के बीच नाज्का लोगों ने बनाया था। इसमें सीधी लाइनों से लेकर जानवरों और पौधों की कठिन आकृतियां भी शामिल हैं। इसे क्यों बनाया गया था, इस पर कई शोध किए गए थे, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। कुछ वैज्ञानिकों का इसके बारे में कहना हैं कि ये ज्योतिषीय गणना के लिए बने हैं. तो वहीं कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि ये धार्मिक संकेत हैं।

इस उम्र में चरम सीमा पर होती है महिलाओं की खूबसूरती, फर्जी नहीं साइंस में सबूत

लौह स्तंभ

ये रहस्य हमारे भारत में भी मौजूद है। दरअसल ये दिल्ली में स्थित है। दिल्ली के कुतुब कॉम्प्लेक्स में मौजूद लौह स्तंभ भी एक ऐसा ही रहस्य है जिसे अब तक सुलझाया नहीं जा सका है। इसे 400 ईसवी में बनाया गया था,ये लौह स्तंभ करीब 7 मीटर ऊंचा है और ऐसा बताया जाता है कि, मौर्य साम्राज्य में इसका निर्माण हुआ था। इसके बारे में सबसे हैरान करने वाली बात है कि, तब से आज तक ये स्तंभ यूं ही खड़ा है और इस पर जरा सी भी जंग नहीं लगी है।1600 सालों में इसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस पर तत्कालीन साम्राज्य की बहुत सी घटनाओं और राजाओं के बारे में उकेरा गया है, जो इतिहास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। 

BJP को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया ऐसा बयान, सुनते ही PM मोदी को आ जाएगा भयंकर गुस्सा

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT