होम / Year Ender 2023: चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग ने स्वर्णिम अक्षरों में लिखा भारत का नाम

Year Ender 2023: चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग ने स्वर्णिम अक्षरों में लिखा भारत का नाम

Mudit Goswami • LAST UPDATED : December 19, 2023, 9:46 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Year Ending 2023: साल 2023 अब खत्म होने वाला है। ये साल देश के लिए कई मायनों में बड़ा खास रहा हैं। यूं तो देश ने इस साल कई मुकाम हासिल किए, लेकिन एक मुकाम दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने इस साल शानदार सफलता प्राप्त की , और ये सफलता तब तक इतिहास में बनी रहेगी, जब तक संसार में मानवजाती जिंदा है।

  • चंद्रमा के सॉउथ पोल में चद्रयान-3 की सफल लैंडिंग 
  • इतिहास रचते हुए भारत बना ऐसा करने वाला पहला देश

इस साल स्पेस के क्षेत्र में भारत ने मुकाम हासिल करते हुए मिशन चंद्रयान-3 पर सफलता हासिल की। जिसके बाद इतिहास में 23 अगस्त 2023 का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा गया।

मालूम हो कि इडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑग्रेनाइजेशन (ISRO) 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग कराई। जिसके बाद साउथ पोल पर सॉफ्ट सफल लैंडिग कराने वाला भारत पहला देश बन गया। मात्र 600 करोड़ रुपए की लागत में सफल हुआ ये मिशन दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया।

14 अगस्त को हुआ था लॉन्च

चंद्रायन-2 का विफलता के बाद इसरो ने लगभग चार साल के बाद मिशन चंद्रयान-3 14 जूलाई को श्री हरिकोटा से ल़़ॉन्च किया था। मिशन चंद्रयान-3 पृथ्वी से चद्रमा तक 38400 किलोमीटर की दूरी 40 दिनों में तय करता हुआ चंद्रमा की सतह के पास पहुंचा। जिसके बाद 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा।

10 दिनों तक की चंद्रमा पर रिसर्च

वहीं, 4 सितंबर को लगभग 10 दिन चंद्रमा की सतह पर कई रिसर्च और एक्सपेरिमेंट के बाद ISRO ने इसे स्लीप मोड पर भेज दिया। दरअसल, इसरो ने कदम चंद्रमा पर होने वाली रात को देखते हुए लिए था जिसमे चंद्रमा का पारा -200 डिग्री तक नीचे गिर जाता है। हालांकि चंद्रमा का रात खत्म होने के बाद इसरो लगातार विक्रम लैडर और प्रज्ञान रोवर को एक्टिव करने की कोशिश की गई, लेकिन इस मामले में इसरो को सफलता नहीं मिली।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT