Hindi News / Business News / Most Assets

Most Assets : गौतम अडानी ने हर हफ्ते की 6000 करोड़ रूपए की कमाई, जानें इनसे भी आगे कौन

इंडिया न्यूज नई दिल्ली : Most Assets : हुरुन इंडिया के अनुसार अडानी समूह के चेयरमैन की संपत्ति में बीते साल में 153 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दें कि अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने पिछले साल के दौरान सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाई है। एमएम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक पिछले […]

BY: Harpreet Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज नई दिल्ली :

Most Assets : हुरुन इंडिया के अनुसार अडानी समूह के चेयरमैन की संपत्ति में बीते साल में 153 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दें कि अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने पिछले साल के दौरान सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाई है। एमएम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक पिछले वर्ष में हर सप्ताह 6000 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस दौरान उनकी संपत्ति में 49 अरब डालर, करीब 3733 अरब 97 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ईद से ठीक पहले खरीदारी का बना रहे मन तो, यहां चेक करें पूरी डिटेल

Most Assets

मुकेश अंबानी से अभी भी पीछे

बता दें कि गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। उनके पास कुल 81 अरब डालर (6172 अरब 68 करोड़ 60 लाख रुपये) की संपत्ति है। वे मुकेश अंबानी से पीछे हैं जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।

शीर्ष 10 में अंबानी अकेले भारतीय

103 अरब डालर (लगभग 7849 अरब 21 करोड़ 80 लाख रुपये) की संपत्ति वाले अंबानी अकेले भारतीय हैं जिन्हें 2022 एमएम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के शीर्ष 10 में जगह मिली है। अंबानी की संपत्ति में पिछले एक साल में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश Most Assets

नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में पहली बार शामिल होने वालों में सबसे अमीर हैं। उनके पास 7.6 अरब डालर (लगभग 579 अरब 17 करोड़ 32 लाख रुपये) की कुल संपत्ति है।

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में कुल 215 अरबपति हैं। भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश भी है। वहीं चीन में अरबपतियों की संख्या 1133 और अमेरिका में 716 है।

भारत में हर 5 साल में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो रही है। पिछले 10 वर्षों के दौरान भारतीय अरबपतियों ने अपनी कुल संपत्ति में लगभग 700 अरब डालर जुटाए हैं। यह राशि स्विट्जरलैंड की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के बराबर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जीडीपी से दोगुनी मानी गई है। Most Assets

Read Also: Dharmendra Viral On Social Media: धर्मेंद्र ने बतायी सायरा बानो की बात

Read Also: Happy Holi 2022 Wishes to Uncle

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

gautam adaniMukesh Ambaniगौतम अडानी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue