Hindi News / Trending / Kanhaiya Kumar In Mandi

Kanhaiya Kumar in Mandi: मंडी में गरजे कन्हैया कुमार, बोले- पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही

इंडिया न्यूज, मंडी: कांग्रेस की ओर से पहली बार चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंचे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विज्ञान विज्ञापन है। पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि उनका तो नारा “अब की बार विज्ञापन सरकार” होना चाहिए। […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मंडी:
कांग्रेस की ओर से पहली बार चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंचे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विज्ञान विज्ञापन है। पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि उनका तो नारा “अब की बार विज्ञापन सरकार” होना चाहिए। कन्हैया कुमार ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मंडी पहुंचे थे।

यहां (Kanhaiya Kumar in Mandi) कन्हैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “दिल्ली से सैलानी मंडी पहुंच जाता है। प्रदेश का सेब दिल्ली पहुंच जाता है, लेकिन प्रदेश में सड़कों की हालत देखकर कोई भी कह सकता है कि विकास यहां नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि दूसरे की पीड़ा वही समझ सकता है, जिसने खुद पीड़ा झेली हो। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह हिमाचल में प्रभारी रहे हैं और इसे अपना दूसरा घर कहते हैं। ऐसे में उन्हें पहाड़ के लोगों का दर्द मालूम होना चाहिए।”

100 करोड़ का एक मुकुट, सोने से बनी 52 नाव, 3.3 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी… दुनिया का वो सबसे अमीर राजा, जिसके आगे अच्छे-अच्छे रईस भरते हैं पानी

Kanhaiya Kumar

Kanhaiya Kumar in Mandi डीजल-प्रेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा पर हमला

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने डीजल-प्रेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते लगता है जैसे कोई सीरिंज से खून निकाल रहा है और सामने ही फ्लैक्स बोर्ड पर नरेंद्र मोदी हंसते हुए नजारा देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे सरसों का तेल, पेट्रोल को आवाज दे रहा है कि आओ हमारे पास बराबर हो जाओ और डबल सेंचुरी मारो।

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे, वह आज तक पूरे नहीं हो पाए। अभी तक तो कांग्रेस के काम का ही फीता काटा जा रहा है, न जाने अपने काम का फीता कब काटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा का घोषणापत्र साथ रखें। जब भी भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उन्हें दिखाकर पूछें इसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जैसे रसोई में पक रही रोटी को समय से नहीं पलटेंगे तो जल जाती है वैसे ही इस उपचुनाव में सबक में सिखा दिया जाए।

कन्हैया कुमार ने कहा कि सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के सैनिक होने के सवाल पर कहा कि सामान्य ज्ञान की बात है कि सेना को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ झूठ बोलना ही भाजपा का काम है। यह जंग न्याय और अन्याय के बीच है। उन्होंने कहा कि भले ही एक सांसद के जीतने से कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, लेकिन इसका संदेश जाएगा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

 

Read More : Devendra Rana जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने दिया इस्तीफा

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

भारत में परमवीर चक्र की तरह पाकिस्तान में ये है सेना का सर्वोच्च सम्मान, जानिए इन दिनों क्यों हो रही है इसकी चर्चा?
भारत में परमवीर चक्र की तरह पाकिस्तान में ये है सेना का सर्वोच्च सम्मान, जानिए इन दिनों क्यों हो रही है इसकी चर्चा?
कभी सोचा है क्यों अधिकतर सभी देवियों और शक्तिपीठ माताओं के मंदिर होते है पहाड़ों पर स्थित? शास्त्र का आज एक और पन्ना पढ़ लीजिये आप!
कभी सोचा है क्यों अधिकतर सभी देवियों और शक्तिपीठ माताओं के मंदिर होते है पहाड़ों पर स्थित? शास्त्र का आज एक और पन्ना पढ़ लीजिये आप!
तहव्वुर राणा को भारत लाते वक्त पाकिस्तान के एयरस्पेस का नहीं किया गया इस्तेमाल, क्या सुरक्षा एजेंसियों को सता रहा था किसी बात का डर?
तहव्वुर राणा को भारत लाते वक्त पाकिस्तान के एयरस्पेस का नहीं किया गया इस्तेमाल, क्या सुरक्षा एजेंसियों को सता रहा था किसी बात का डर?
जहां रखा जाएगा तहव्वुर राणा, क्यों भयानक है जेल का वो ‘अंडा सेल’? सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
जहां रखा जाएगा तहव्वुर राणा, क्यों भयानक है जेल का वो ‘अंडा सेल’? सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सुबह उठते ही बस गटक लीजिये 1 गिलास ये ड्रिंक…High Blood Sugar, Cholesterol, Uric Acid तीनो को नोच खाएगी ऐसा जो शरीर को बना देगा फिट एन फाइन
सुबह उठते ही बस गटक लीजिये 1 गिलास ये ड्रिंक…High Blood Sugar, Cholesterol, Uric Acid तीनो को नोच खाएगी ऐसा जो शरीर को बना देगा फिट एन फाइन
Advertisement · Scroll to continue