Hindi News /
Indianews /
You Will Be Surprised To Know The Benefits Of Eating Amla In Winter
सर्दियों में आंवला खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
आंवला खाने से हमे बहुत सारे फायदे होते हैं। खास करके सर्दियों में आवले का सेव न हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। तो आज अपने इस लेख में हम आपको आवंले से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आवला खाने के फायदे आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। […]
आंवला खाने से हमे बहुत सारे फायदे होते हैं। खास करके सर्दियों में आवले का सेव न हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। तो आज अपने इस लेख में हम आपको आवंले से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
आवला खाने के फायदे
आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जिससे यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
आंवला में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर की मेटाबोलिक रेट को सुधारता है। आंवला पानी पीने से शरीर पर फैट नहीं जमता है। सुबह-सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना फायदेमंद होता है।
आंवला का सेवन नियमित रूप से लगातार करते रहने से मुंहासे, पिगमेंटेशन, झाइयां और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। यहां तक कि आंवले के पाउडर को फेस मास्क व हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आंवले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के पाचन तंत्र को सुधारता है। आंवला का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। आंवला प्राकृतिक लैग्जेटिव का काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने या उसका जूस पीने से कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
आंवला में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति दिलाता है।आंवला में पोटेशियम की मात्रा होती है, जिसकी वजह से शरीर की मांसपेशियों के लिए यह फायदेमंद होता है।
आंवला पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने और महिलाओं को गर्भ धारण करने में सहायता करता है। यह महिलाओं में ओव्लयूशन को बढ़ाता है और पुरुष में स्पर्म की क्वालिटी में सुधार लाता है।
आंवले में एक टैनिन नामक तत्व होता है, यह तत्व बालों को सूरज की रोशनी और गर्मी से बालों को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आंवले कैरोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे इसके इस्तेमाल से
आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्रोत है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर होता है।