Hindi News / Entertainment / Not Only Sakshi But Dhoni Also Has A Special Relationship With Uttarakhand

MS Dhoni Birthday: सिर्फ साक्षी का ही नहीं बल्कि धोनी का भी है उत्तराखंड से बेहद खास रिश्ता

India News (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni Birthday, दिल्ली: भारत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारत को विश्वकप दिलाने के साथ ही उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लिए हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अपने शानदार खेल से देशभर के खेल प्रेमियों के […]

BY: Priyambada Yadav • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni Birthday, दिल्ली: भारत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारत को विश्वकप दिलाने के साथ ही उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लिए हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अपने शानदार खेल से देशभर के खेल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले धोनी का उत्तराखंड से भी बेहद खास रिश्ता है। महेंद्र सिंह धोनी मूल गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

धोनी के परिवार ने 40 साल पहले छोड़ा था गांव

किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह है। जिन्होंने 40 साल पहले रोजगार के लिए अपना पैतृक गांव को छोड़ दिया था। वह रांची चले गए वहीं रहने लगे। हालांकि अभी धोनी के पिता धार्मिक आयोजनों में गांव में आते हैं। धोनी के चाचा घनपत सिंह भी अब गांव में नहीं रहते हैं। वह भी चार वर्ष पूर्व गांव से पलायन कर हल्द्वानी बस गए हैं। धौनी का परिवार वर्ष 2004 में गांव आया था। उत्तराखंड गठन से पूर्व महेंद्र धौनी का अपने पैतृक गांव में जनेऊ संस्कार हुआ था। इसके साथ ही उनका ससुराल भी राजधानी देहरादून के डालनवाला में है।

‘शर्मनाक! इस जैसी महिलाएं…’, रणवीर के बाद अब स्वाति सचदेवा ने पार की बेशर्मी की हदें, अपनी ही मां पर किया इतना भद्दा कमेंट, देशभर में मचा बवाल

MS Dhoni Birthday

4 जुलाई 2010 में उन्हेंने साक्षी के साथ सात फेरे लिए

अगर महेंद्र सिंह धोनी के लव लाइफ की बात करें तो 4 जुलाई 2010 में उन्हेंने साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। माही ने शादी भी देहरादून के एक रिजॉर्ट में बेहद सादगी के साथ परिवार के लोगों की उपस्थिति में की थी। उनकी पत्नी साक्षी के माता-पिता का घर डालनवाला में है। धोनी कई बार पत्नी और बेटी जीवा के साथ देहरादून-मसूरी घूमने आते रहते हैं, सोशल मीडिया में बेहद कम एक्टिव रहने वाले धोनी के पिछले कुछ पोस्ट बताते हैं कि उनका अपनी जन्म भूमी से कितना लगाव है।

यह भी पढ़ें:  दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही घटी कियारा-कार्तिक के फिल्म की कमाई

Tags:

"ipl 2024"Chennai super kingsDhoni
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue