संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
India News (इंडिया न्यूज़),Torneo del Centenario 2023: स्पेन के टेरासा में आयोजित तीन देशों के टोरनेओ डेल सेंटेनारियो 2023 महिला टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल मुकाबले मेंं स्पेन को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम किया। भारत की ओर से वंदना कटारिया 22वें मिनट में, मोनिका ने 48वें मिनट में और उदिता 58वें मिनट में गोल किए।
#WomenInBlue seals the tournament with a victory!
🇮🇳 IND 3-0 ESP 🇪🇸#HockeyIndia #IndiaKaGame @CMO_Odisha @sports_odisha @Media_SAI @IndiaSports @FIH_Hockey pic.twitter.com/swj4BzWwQz
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 30, 2023
मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दोनों टीमों को गोल करने के कई मौक़े मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में नहीं बदल सके। FIH विश्व रैंकिंग में 8वें नंबर की भारतीय महिला हॉकी टीम ने आक्रामक शुरुआत की। वहीं, मेज़बान टीम ने भारत पर दबाव बनाने की हर मुमकिन कोशिश की। लेकिन वह गोल करने में असफल रही और न ही भारत को गोल करने का अवसर दिया।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। स्पेन और भारत अपनी टीम का खाता खोलने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे थे। लेकिन भारत ने तेजी से खेलना शुरू किया और टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल की। मैच के 22वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने फ़ील्ड गोल कर टीम का खाता खोला और पहले हाफ़ के अंत तक भारत ने 1-0 की अपनी बढ़त को बनाए रखी।
दूसरे हाफ़ में पहला गोल करने की उम्मीद में उतरी स्पेन की टीम की तलाश अधूरी रही। उनका अटैक भी भारतीय डिफ़ेंस को नहीं तोड़ सका। तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने अटैक करना जारी रखा, लेकिन भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, भारत भी गोल करने से चूक गया। तीसरा क्वार्टर भी गोलरहित रहा।
बढ़त के साथ मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी भारतीय महिला टीम ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा स्पेन पर बनाए रखा और गोल करने की लगातार कोशिशें कीं। इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। भारत ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही गोल दाग कर स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 48वें मिनट में मोनिका के फ़ील्ड गोल ने भारत के बढ़त को दोगुना कर दिया। वहीं, स्पेन को गोल के लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ा। इसके 10 मिनट बाद भारत ने तीसरा गोल दागा। खेल के 58वें मिनट में उदिता ने फ़ील्ड गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इसी के साथ भारत ने इस मैच को 3-0 से जीता और ख़िताब भी अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें-HOCKEY: महिलाओं के टोरनेओ डेल सेंटेनारियो 2023 टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच 1-1 से ड्रॉ
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.