संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
India News (इंडिया न्यूज़),FISU World University Games: FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के चेंगदू में खेला जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीरंदाज अवनीत कौर, संगमप्रीत बिस्ला, निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। भारत ने FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे दिन यानी सोमवार को 6 और पदक अपने नाम किए। भारतीय तीरंदाज संगमप्रीत बिस्ला और अवनीत कौर ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अमन सैनी ने कांस्य पदक जीता।
वहीं, शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एक स्वर्ण पदक तो दिव्यांश पंवार सिंह ने रजत और अर्जुन बाबूता, दिव्यांश और ऐश्वर्य की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी के साथ FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की मेडल टैली में भारत के कुल पदकों की संख्या 17 हो गई है।
निशानेबाजी में ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने अपने हमवतन साथी भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह को पीछे छोड़ते हुए 252.6 का स्कोर अर्जित किया और स्वर्ण पदक जीता।
दिव्यांश ने 251 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में चीन के सोंग बुहान ने 229 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पहले ऐश्वर्य ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अर्जुन बाबूता 124.4 के स्कोर के साथ 8वें स्थान पर रहे। इसके बाद 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अर्जुन बाबूता, दिव्यांश और ऐश्वर्य की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक मैच में 1894.7 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। चीन ने 1881.9 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान ने 1878.2 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
तींरदाज अवनीत कौर ने कंपाउंड महिला इंडिविज़ुअल के फ़ाइनल में 144 अंकों से बराबरी के बाद रोमांचक शूट-ऑफ़ में अमेरिकी तीरंदांज एलिसा स्टर्गिल को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। एलिसा स्टर्गिल को सिर्फ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया की चो सुआ ने 146 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में तीरंदाज प्रगति 5वें स्थान पर रहीं।इससे पहले अवनीत कौर ने पूर्वाशा और प्रगति की भारतीय महिला कंपाउंड टीम के साथ रजत पदक हासिल किया था।
कंपाउंड पुरुष इंडिविज़ुअल फ़ाइनल में तीरंदाज संगमप्रीत बिस्ला ने स्वर्ण पदक के रोमांचक मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका के डी क्लार्क क्रिश्चियन बेयर्स को 149-147 से हराया।अमन सैनी ने पुरुष कंपाउंड के कांस्य पदक मैच में फ्रांस के बुलेउ विक्टर को 148-146 से हराकर कांस्य पदक जीता। अमन के पदक जीतने के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों के इतिहास में पहली बार, पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा में तीरंदाजी पोडियम पर भारत के दो पदक विजेता नज़र आए। इससे पहले अमन सैनी ने प्रगति की कंपाउंड तीरंदाज़ी मिश्रित टीम के साथ स्वर्ण और ऋषभ यादव और संगमप्रीत सिंह बिस्ला की पुरुष कंपाउंड टीम के साथ कांस्य पदक जीता था।
सोमवार को जीते गए 6 पदकों के बाद भारत 17 पदकों – 9 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया था। लेकिन फ़िलहाल भारत पदक तालिका में चीन, जापान और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बाद चौथे स्थान पर है। बता दें कि चेंगदू मीट में करीब 230 भारतीय एथलीट प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह यूनिवर्सिटी गेम्स हर दो साल में आयोजित किया जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े मल्टी स्पोर्ट इवेंट में से एक है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.