ADVERTISEMENT
होम / देश / Randeep Surjewala Controversy: कांग्रेस की मानसिकता देखिए अगर लोग उनको वोट नहीं देते हैं तो वे लोगों को 'राक्षस' बना देते हैं: प्रह्लाद जोशी

Randeep Surjewala Controversy: कांग्रेस की मानसिकता देखिए अगर लोग उनको वोट नहीं देते हैं तो वे लोगों को 'राक्षस' बना देते हैं: प्रह्लाद जोशी

BY: Priyanshi Singh • LAST UPDATED : August 14, 2023, 6:53 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Randeep Surjewala Controversy: कांग्रेस की मानसिकता देखिए अगर लोग उनको वोट नहीं देते हैं तो वे लोगों को 'राक्षस' बना देते हैं: प्रह्लाद जोशी

Pralhad Joshi

India News (इंडिया न्यूज़), Randeep Surjewala Controversy:  कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आपातकाल से लेकर आज तक इस प्रजा प्रभुत्व के लिए ‘राक्षस’ कौन है, लोग देख लिए हैं। कांग्रेस की मानसिकता देखिए अगर लोग उनको वोट नहीं देते हैं तो वे लोगों को ‘राक्षस’ बना देते हैं। बता दें कैथल के भाई उदय सिंह किला परिसर में एक जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लेकर विपक्ष कांग्रेस पर हमलवार है।

ये लोग तो लोकतंत्र के भगवान हैं?

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुझे लगता है कि रणदीप सुरजेवाला की ऑप्टिक नर्व खराब हो गई है। जिनकी ऑप्टिक नर्व खराब हो जाती है उन्हें बहुत ही धुंधला नजर आता है। इसलिए उन्हें लोगों में शैतान नजर आ रहा है। ये लोग तो लोकतंत्र के भगवान हैं, उनके बारे में ऐसा कहना ओछी मानसिकता है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कैथल में एक जनसभा को संबोधीत करते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयन दिया। उन्होंने कहा,”जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं।” ऐसे में अब इस बयान ने विवादीत रूप ले लिया है। सुरजेवाला के इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है।

ये भी पढ़ें – Robert Vadra: प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘50% कमीशन वाले बयान पर जानें पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा? —

Tags:

controversial statement against bjpcontroversial statement of congress leaderharyana congress randeep surjewalaharyana newsharyana political newsHaryana PoliticsKaithal Hindi SamacharKaithal News in Hindikaithal rally of surjewalaLatest Kaithal News in Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT