संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
Cricket World Cup 2023
India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में एक तरफ जहां विराट कोहली की बल्लेबाजी और भारत की जीत ने सुर्खिया बटौरी, वहीं राजनीतिक रुप से एक खास द्रश्या भी चर्चा में है। दरअसल, रविवार को धर्मशाला स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में कई राजनीतिक दलों के नेता एक साथ मैच देखते हुए नजर आए।
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 का राविवार को हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में केंद्रीय मंत्री समेत हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस मुकाबले को देखने आए।
वहीं, हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और कांग्रेस विधायकों ने मैदान में ये मुकाबला देखा। सीएम सुक्खू खुद जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के बीच बैठे नजर आए। नेताओं को VVIP स्टैंड में एक साथ बैठे हुए देखा गया और मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर का हाथ पकड़ा हुआ था।
इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल और हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली भी वहां मौजूद थे।
बता दें कि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि, भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड को 2003 में आखिरी बार हराया था उसके बाद से भारत को लगातार न्यूजीलैंड से हारता रहा था।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.