ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Holi 2024: होलिका दहन पर बन रहा 6 बड़ा संयोग, पूजा से मिलेगा कई दोगुना फल

Holi 2024: होलिका दहन पर बन रहा 6 बड़ा संयोग, पूजा से मिलेगा कई दोगुना फल

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 13, 2024, 6:10 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Holi 2024: होलिका दहन पर बन रहा 6 बड़ा संयोग, पूजा से मिलेगा कई दोगुना फल

Holi 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: साल 2024 में होलिका दहन 24 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर और रंगवाली होली 25 मार्च 2024 (धुलेंडी) को चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाएगी। इस बार होली पर कई शुभ संयोग और ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति बन रही है, जिससे होली पर पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा।

होलिका दहन पूजा का शुभ समय-

  • होलिका दहन- होलिका दहन 24 मार्च 2024 को संपन्न होगा। इसके लिए शुभ समय रात 11:13 बजे से 12:07 बजे तक है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा रहित है।
  • होलिका पूजा – होलिका दहन से पहले प्रदोष काल में इसकी पूजा की जाती है। होलिका पूजन का शुभ समय शाम 6 बजकर 35 मिनट से रात 9 बजकर 31 मिनट तक है।

शुभ संयोग-

  • सर्वार्थ सिद्धि योग – 24 मार्च 2024, सुबह 7:34 – मार्च 25, 2024, सुबह 6:19
  • रवि योग – 06:20 – 07:34
  • वृद्धि योग – 24 मार्च 2024, रात्रि 8:34 – मार्च 25, 2024, रात्रि 9:30

ये भी पढ़े-Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

धन शक्ति योग- होली पर कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति योग बन रहा है, जिसमें पूजा करने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

त्रिग्रही योग- होली पर शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे।

बुधादित्य योग- इस बार होली पर सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति को व्यापार, शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

कैसे करें होलिका दहन की पूजा?

होलिका पूजा से पहले भगवान नरसिंह का ध्यान करें और फिर प्रह्लाद की पूजा करें। चंदन, अक्षत और पुष्प सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर उन्हें प्रणाम करें। इसके बाद होली का पूजन करें। पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। पूजा में 7 प्रकार के पकवान चढ़ाएं। इस दिन होलिका दहन अवश्य देखना चाहिए, इससे मन की नकारात्मकता भी दूर होती है और दैवीय शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़े- Brazil में यात्रियों से भरे एक बस हाईजैक, दो को मारी गोली, बंधक बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tags:

Chandra Grahan 2024Holashtak 2024HoliHoli 2024Holika Dahan 2024India news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT